सिंघानिया विश्वविद्यालय ने आयोजित की क्विज प्रतियोगिता व करियर काउंसलिंग सेमिनार
सिंघानिया विश्वविद्यालय ने आयोजित की क्विज प्रतियोगिता व करियर काउंसलिंग सेमिनार
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अयूब खान
पचेरी कलां : सिंघानिया विश्वविद्यालय की ओर से गुरुवार को शिमला क्षेत्र के विद्यालयों में क्विज प्रतियोगिता और करियर काउंसलिंग सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना और उन्हें करियर के प्रति जागरूक करना रहा।
प्रातः 9:30 बजे राजकीय महादेवी खेडवाल अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य पुरुषोत्तम शर्मा की अध्यक्षता तथा वरिष्ठ पत्रकार डॉ. रामानंद शर्मा के मुख्य आतिथ्य में क्विज प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इसके बाद प्रातः 11 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 10, 11 एवं 12 के विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. जगदीप यादव ने की। इस दौरान छात्रों से प्रश्न पूछे गए तथा सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न अतिथियों का भी सम्मान किया गया, जिनमें विज्ञान व्याख्याता राजकुमार यादव, सरपंच प्रतिनिधि शीशराम निनानिया, पूर्व सरपंच धर्मेंद्र यादव, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष करण सिंह यादव सहित अन्य गणमान्य शामिल रहे।
विश्वविद्यालय की ओर से प्रो. डॉ. मोनिका सैनी, डॉ. नरेंद्र यादव (सहायक प्रोफेसर, समाजशास्त्र) और डॉ. मुनिष ठाकुर (एसोसिएट प्रोफेसर, अंग्रेजी) ने विद्यार्थियों को प्रेरक संबोधन दिया। उन्होंने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान का उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी बनाना है।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ. मनोज कुमार के शिक्षा विस्तार अभियान का भी उल्लेख किया गया, जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का प्रचार-प्रसार कर हर घर तक ज्ञान की रोशनी पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2122377

