झुंझुनूं जेल में ड्रग सप्लाई करने वाला गिरफ्तार:बैग में छिपाकर लाया था चरस; हरियाणा से पकड़ा
झुंझुनूं जेल में ड्रग सप्लाई करने वाला गिरफ्तार:बैग में छिपाकर लाया था चरस; हरियाणा से पकड़ा
झुंझुनूं : जिला जेल में बंदियों तक नशा पहुंचाने के मंसूबों पर जेल कर्मियों की सतर्कता के कारण पानी फिर गया। हरियाणा से आकर जेल में बंद एक कैदी को चरस की सप्लाई देने पहुंचे शातिर युवक रोहित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बेहद शातिराना तरीके से बैग की सिलाई के भीतर नशीला पदार्थ छिपाया था, जिसे जेल सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता ने पकड़ लिया।
जेल कर्मियों को दिया था बैग
मामला 1 अप्रैल 2026 को उस वक्त सामने आया, जब हरियाणा के भिवानी जिले का रहने वाला रोहित, झुंझुनूं जिला कारागृह में बंद कैदी विकास पुत्र ओमवीर से मिलने पहुंचा। मुलाकात के बाद रोहित ने विकास को देने के लिए एक बैग जेल कर्मियों को सौंपा।
14 ग्राम चरस मिला
जेल प्रशासन को संदेह होने पर जब बैग की गहन तलाशी ली गई, तो सुरक्षाकर्मी भी हैरान रह गए। बैग की अंदरूनी सिलाई के बीच काले रंग का पदार्थ छिपाया गया था, जो जांच में 14 ग्राम चरस पाया गया। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यवाहक अधीक्षक गंगाराम की रिपोर्ट पर मादक पदार्थ जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
छापेमारी और गिरफ्तारी
घटना के बाद से ही आरोपी रोहित फरार चल रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर थानाधिकारी मांगीलाल के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी और लगातार तकनीकी निगरानी रखी। सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आज 23 अप्रैल 2026 को आरोपी के पैतृक गांव सेहर (भिवानी, हरियाणा) में घेराबंदी की।पुलिस ने आरोपी रोहित को दस्तयाब कर गहन पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2122377


