हमीरी कलां में कलेक्टर की रात्रि चौपाल: जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सख्ती, अतिक्रमण हटाने के निर्देश
हमीरी कलां में कलेक्टर की रात्रि चौपाल: जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सख्ती, अतिक्रमण हटाने के निर्देश
झुंझुनूं : हमीरी कलां में गुरुवार को जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
रात्रि चौपाल के दौरान जिला कलेक्टर ने विशेष रूप से जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इस महत्वाकांक्षी योजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए।
जिला कलेक्टर ने ग्राम पंचायत क्षेत्र में बढ़ रहे अतिक्रमण के मुद्दे पर भी गंभीरता जताई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सार्वजनिक भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए और आमजन को सुविधा मिल सके।
चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, विद्युत, स्वच्छता एवं अन्य स्थानीय समस्याओं को जिला कलेक्टर के समक्ष रखा, जिन पर उन्होंने संबंधित विभागों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाशचंद्र यादव, सरपंच दीपक जानू, एसडीएम सुमन चौधरी, बीडीओ ममता चौधरी, आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ. जितेंद्र स्वामी, डीएसओ डॉ. निकिता राठौड़, सहायक अभियंता अमित चौधरी, तहसीलदार इमरान खान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2122398

