[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

HPV टीकाकरण अभियान: कलेक्टर की अपील-भ्रम से बचें, बेटियों को दिलाएं सुरक्षा कवच


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

HPV टीकाकरण अभियान: कलेक्टर की अपील-भ्रम से बचें, बेटियों को दिलाएं सुरक्षा कवच

HPV टीकाकरण अभियान: कलेक्टर की अपील-भ्रम से बचें, बेटियों को दिलाएं सुरक्षा कवच

झुंझुनूं : जिले में शुरू हो रहे एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान को लेकर जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों को समय पर टीका लगवाकर उन्हें भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसे गंभीर रोग से सुरक्षित करें।

कलेक्टर ने कहा कि HPV वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है तथा अन्य सरकारी टीकों की तरह ही विश्वसनीय है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों और भ्रामक जानकारियों से दूर रहें और बेटियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें।

भ्रामक सूचनाओं से सावधान

आरसीएचओ डॉ. दयानंद सिंह ने भी कहा कि यूट्यूब सहित सोशल मीडिया पर कुछ गैर-विशेषज्ञों द्वारा वैक्सीन को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। किसी भी शंका की स्थिति में नजदीकी अस्पताल के स्त्री रोग या शिशु रोग विशेषज्ञ से ही सही जानकारी लें।

सिंगल डोज, आसान प्रक्रिया

  • यह टीका सिंगल डोज में लगाया जाएगा
  • आयु प्रमाण के लिए आधार/स्कूल आईडी/मार्कशीट जरूरी
  • टीकाकरण से पहले हल्का नाश्ता कर के आएं

जिले में इस अभियान के तहत करीब 16 हजार किशोरियों को चिन्हित किया गया है।

क्या है सर्वाइकल कैंसर?

यह कैंसर गर्भाशय ग्रीवा (सर्विक्स) में होता है और लगभग 99% मामलों में HPV संक्रमण के कारण होता है। भारत में यह महिलाओं में दूसरा सबसे आम कैंसर है। HPV वैक्सीन वायरस की प्रमुख प्रजातियों (06, 11, 16, 18) से सुरक्षा देकर भविष्य में कैंसर का खतरा काफी हद तक कम कर देती है।

किन्हें नहीं लगवाना चाहिए टीका?

  • गंभीर बीमारी से ग्रस्त किशोरियां
  • जिन्हें पहले वैक्सीन से एलर्जी हो चुकी हो
  • पहले से HPV टीका लगवा चुकी बालिकाएं
  • गर्भवती किशोरियां
  • निर्धारित आयु वर्ग से बाहर की बालिकाएं

प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने इसे बेटियों के सुरक्षित भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण अभियान बताते हुए अभिभावकों से सक्रिय भागीदारी की अपील की है, ताकि समय पर टीकाकरण सुनिश्चित हो सके।

Related Articles