स्व. टी. सी. प्रकाश की 18 वीं पुण्यतिथि मनाई
स्व. टी. सी. प्रकाश की 18 वीं पुण्यतिथि मनाई
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अनिल शर्मा
शिमला : शेखावाटी के वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार स्वर्गीय टी. सी. प्रकाश की 18 वीं पुण्यतिथि खेड़वाल सदन शिमला में समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी अनिल शर्मा दलोता ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पार्षद राव ईश्वर सिंह थे। विशिष्ट अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. चंद्रशेखर चौधरी, डॉ. सुरेश चंद जाट, प्रिंसिपल पुरुषोत्तम शर्मा, यदुवंशी बी.एड. कॉलेज के प्राचार्य बजरंग लाल यादव, कांग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव, पूर्व सरपंच धर्मेंद्र यादव, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष करण सिंह यादव, प्रशासक प्रतिनिधि शीशराम निनानिया, यादव महासभा नीमकाथाना के जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह यादव आदि थे। कार्यक्रम की शुरुआत स्व. टी. सी. प्रकाश के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। स्वागत भाषण वरिष्ठ पत्रकार रामानंद शर्मा ने दिया, जबकि कार्यक्रम का संचालन पत्रकार अनिल शर्मा ने किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि राव ईश्वर सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा कि स्व. टी. सी. प्रकाश बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे और उनका व्यक्तित्व एक अलग पहचान रखता था। उन्होंने पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने रामानंद शर्मा को इस प्रकार के आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि प्रत्येक संतान को अपने पूर्वजों की स्मृति में कुछ न कुछ करना चाहिए, ताकि समाज को प्रेरणा मिल सके। उन्होंने कहा कि आज के समय में लोग अपने पूर्वजों को भूल जाते हैं, लेकिन टी. सी. प्रकाश के परिवारजन हर वर्ष इस प्रकार का आयोजन कर समाज के लिए उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं, जो वास्तव में सराहनीय है।
इस अवसर पर सतीश चंद्र शर्मा, गोविंदराम शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, ज्योतिषाचार्य अभिमन्यु पाराशर, निखिल शर्मा, अमित शर्मा, नरेश यादव, लालचंद, पवन कुमार पचेरिया, लीलाधर टेलर, विजय सिंह होलदार, शानू शर्मा, आर्यन शर्मा, कविश पाराशर, अमित कुमार शर्मा, दक्ष शर्मा, देवांश, संजय निर्माण, राजेंद्र प्रजापत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से स्व. टी. सी. प्रकाश के जीवन, उनके व्यक्तित्व और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया गया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2122306


