चंवरा-किशोरपुरा गैस सिलेंडर ब्लास्ट: उजड़े परिवार की मदद को आगे आए भामाशाह
चंवरा-किशोरपुरा गैस सिलेंडर ब्लास्ट: उजड़े परिवार की मदद को आगे आए भामाशाह
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : किशोरी लाल सैनी
चंवरा : चंवरा-किशोरपुरा के मोरिंडा मार्ग स्थित भैरूं नगर में चार दिन पूर्व हुए गैस सिलेंडर ब्लास्ट से शंकरलाल मेघवाल का घर पूरी तरह उजड़ गया था। हादसे में घर के साथ मवेशियों का भी नुकसान हुआ, जिससे परिवार पूरी तरह बेघर और बेसहारा हो गया। प्रशासनिक स्तर पर सीमित मदद के बीच अब समाज के भामाशाह पीड़ित परिवार के पुनर्वास के लिए आगे आ रहे हैं।
मदद का बढ़ता कारवां
केड छावड़ियों की ढाणी से विक्रम सिंह शेखावत की टीम ने 11 हजार रुपये नकद व 30 क्विंटल गेहूं जुटाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से पहुंचाया। मेघवंशीय समाज चेतना संस्थान झुंझुनूं के प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मिलकर 6000 रुपये की सहायता दी। युवा नेता रविंद्र सिंह पोंख ने लगभग 50 हजार रुपये का राशन उपलब्ध कराया। व्यापारी पंकज गुप्ता ने करीब 85 हजार रुपये देकर मदद की शुरुआत की।
4 लाख से अधिक पहुंची सहायता
पिछले तीन दिनों में क्षेत्रवासियों और दानदाताओं के सहयोग से सहायता राशि 4 लाख रुपये से अधिक हो चुकी है। इसके साथ ही बड़ी मात्रा में अनाज, राशन और अन्य जरूरी सामान भी एकत्रित किया गया है।
परिवार को अब बंधी उम्मीद
पीड़ित परिवार ने कहा कि समाज के सहयोग से अब उन्हें उम्मीद बंधी है-“रोटी और कपड़े का इंतजाम हो गया है, अब घर भी बन जाएगा।”
मानवता की मिसाल
सैकड़ों लोगों ने छोटे-बड़े सहयोग से इस मुहिम को आगे बढ़ाया, जो क्षेत्र में मानवता और सामाजिक एकजुटता की अनूठी मिसाल बन गया है। इस अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2122306


