मिट्टी से भरा डंपर पलटा, ड्राइवर गंभीर घायल:रतनगढ़ लिंक रोड पर हादसा, सुजानगढ़ रेफर किया
मिट्टी से भरा डंपर पलटा, ड्राइवर गंभीर घायल:रतनगढ़ लिंक रोड पर हादसा, सुजानगढ़ रेफर किया
छापर : गुरुवार शाम कस्बे के रतनगढ़ लिंक रोड पर मिट्टी से भरा एक डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में डंपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हाई सेंटर रेफर किया गया है।
एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि डंपर रणधीसर से मिट्टी भरकर कस्बे की ओर आ रहा था। लिंक रोड पर एक मोड़ पर अचानक डंपर अनियंत्रित हो गया और पलट गया।
हादसे में डंपर चालक धर्मपाल, निवासी बादला, झुंझुनूं, गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत एंबुलेंस से राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया। चिकित्सकों ने धर्मपाल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सुजानगढ़ के हाई सेंटर रेफर कर दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2122195


