किसान के घर में लगी आग, सामान जला:बच्चों के शोर मचाने के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने बुझाई आग
किसान के घर में लगी आग, सामान जला:बच्चों के शोर मचाने के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने बुझाई आग
सांडवा : सांडवा के गांव बेरासर की उत्तरादी रोही में बुधवार दोपहर करीब 4 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग में एक किसान का कच्चा घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। यह घटना सांवरमल जाट की ढाणी में हुई। सरपंच प्रतिनिधि डॉ. रामेश्वरलाल दुसाद ने बताया कि आग लगने से घर में रखा खाने-पीने का सामान, गहने और अन्य घरेलू वस्तुएं जलकर राख हो गईं। परिवार को इस घटना से भारी नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार, किसान सांवरमल जाट अपनी ढाणी में रहता है। घटना के समय वह पड़ोसी के खेत में काम कर रहा था, जबकि उसके बच्चे ढाणी में मौजूद थे। अचानक आग लगने पर बच्चों ने शोर मचाया। बच्चों का शोर सुनकर सांवरमल और आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक पूरा घर और उसमें रखा सारा सामान जल चुका था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2122195


