युवती की फर्जी सोशल मीडिया ID बनाकर किए अश्लील पोस्ट:पीड़िता बोली- AI से आरोपी ने अपनी फोटो जोड़ी, शादी तय हुई तो पति को मारने की दे रहा है धमकी
युवती की फर्जी सोशल मीडिया ID बनाकर किए अश्लील पोस्ट:पीड़िता बोली- AI से आरोपी ने अपनी फोटो जोड़ी, शादी तय हुई तो पति को मारने की दे रहा है धमकी
सादुलपुर : सादुलपुर के ग्रामीण क्षेत्र में एक युवती की तस्वीरों का दुरुपयोग कर फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाने और उसे बदनाम करने का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, चूरू में दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थानाधिकारी राजेश कुमार सिहाग ने बताया- इस मामले में एक पीड़िता पुलिस को शिकायत दी है कि आरोपी युवक ने उसकी सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों का इस्तेमाल कर फर्जी आईडी बनाई। इस आईडी के माध्यम से आपत्तिजनक पोस्ट और अश्लील स्लोगन के साथ कंटेंट शेयर की गई, जिससे उसकी छवि खराब करने की कोशिश की गई।
AI से फोटो जोड़कर बनाया आपत्तिजनक कंटेंट
युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का इस्तेमाल कर अपनी फोटो को उसकी तस्वीर के साथ जोड़कर पोस्ट किया। इस तरह की सामग्री सोशल मीडिया पर फैलाकर उसे बदनाम करने का प्रयास किया।
पीड़िता ने बताया कि जब उसकी शादी कहीं और तय हुई, तो आरोपी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। आरोप है कि आरोपी ने शादी रुकवाने के लिए युवती और उसके होने वाले पति को जान से मारने की धमकी दी और बदनाम करने की चेतावनी दी।
युवती के मुताबिक, आरोपी ने अपने एक साथी के जरिए भी फर्जी आईडी बनवाकर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करवाई। शादी के बाद भी वह लगातार उसे परेशान करता रहा और तलाक लेकर अपने पास आने का दबाव बनाता रहा।
पहले शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई
पीड़िता ने बताया कि उसने 14 अप्रैल को थाने में शिकायत दी थी, लेकिन उस समय कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक को परिवाद भेजा, जिस पर संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश के साथ ही डिजिटल साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2122195


