बार काउंसिल की वोटिंग जारी,सीकर से 7 प्रत्याशी मैदान में:जिला बार एसोसिएशन के 1770 वोटर्स रजिस्टर्ड; शाम 5 बजे तक होगा मतदान
बार काउंसिल की वोटिंग जारी,सीकर से 7 प्रत्याशी मैदान में:जिला बार एसोसिएशन के 1770 वोटर्स रजिस्टर्ड; शाम 5 बजे तक होगा मतदान
सीकर : सीकर में बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। सीकर में बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव के लिए कुल 1770 वोटर्स रजिस्टर्ड हैं। इनमें से 1750 बार एसोसिएशन और 20 टैक्सबार एसोसिएशन के वोटर्स हैं। 3 बजे तक 723 वोट डाले जा चुके हैं। राजस्थान भर से कुल 234 प्रत्याशी बार काउंसिल ऑफ राजस्थान का मेंबर बनने के लिए चुनावी मैदान में हैं। सीकर जिले से 7 प्रत्याशी हैं।
शाम 5 बजे तक होगा मतदान
सीकर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सभागार में 9 वोटिंग काउंटर बनाए गए हैं, इनके लिए 9 बैलेट बॉक्स रखे गए हैं। फिलहाल वोटिंग के लिए वकीलों की लंबी लाइन लगी हुई है। सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। वोटिंग के दौरान स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद हैं। जिला जज रूपा गुप्ता भी लगातार मॉनिटरिंग कर रही हैं।
सीकर जिले के एडिशनल पोलिंग ऑफिसर पुरूषोत्तम शर्मा ने बताया कि सीकर जिले में जिला मुख्यालय के अलावा फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, श्रीमाधोपुर, खंडेला, नीमकाथाना और दांतारामगढ़ समेत कई कोर्ट कैंपस में वोटिंग हो रही है।
पोलिंग टीम हर वोटर को बैलेट पेपर देने के साथ ही वोट कास्टिंग और बैलेट बॉक्स में डालने की प्रक्रिया भी बता रही है। मतदान केंद्र से 200 मीटर की दूरी में बैरिकेटिंग की गई है। वोटिंग कैंपस के आस-पास प्रत्याशियाें के समर्थक वोटर्स को लुभाने में लगे हैं। बार काउंसिल की वोटिंग में मौसम की तेज गर्मी का असर भी देखने को मिल रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2120467


