पूर्व मंत्री बोलीं-महिला आरक्षण के बहाने ध्यान भटका रही भाजपा:अधूरा बिल लाना चाहती थी केंद्र सरकार, कहा-पुरानी जनगणना के आधार पर रिजर्वेशन गलत
पूर्व मंत्री बोलीं-महिला आरक्षण के बहाने ध्यान भटका रही भाजपा:अधूरा बिल लाना चाहती थी केंद्र सरकार, कहा-पुरानी जनगणना के आधार पर रिजर्वेशन गलत
सीकर : राजस्थान सरकार की पूर्व मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि केंद्र सरकार ने महिला आरक्षण के बहाने परिसीमन का अधूरा बिल पास करवाने की तैयारी कर ली थी। विपक्ष के नाम पर केंद्र सरकार देश को भ्रमित कर रही है। भाजपा 2011 की जनगणना के आधार पर लोकसभा सीटों का परिसीमन करना चाहती है, जबकि 2011 से अब तक की जनसंख्या में जमीन-आसमान का फर्क आ चुका है। रावत ने सीकर में प्रधानजी की जाव में प्रेस वार्ता के दौरान ये बात कही।
पुरानी जनगणना के आधार पर परिसीमन गलत
पूर्व मंत्री ने कहा कि महिला आरक्षण की सुंदर पकवानों से भरी थाली में पीएम मोदी ने बेबुनियाद परिसीमन के कंकड़-पत्थर डाल रखे थे। 15 साल पुरानी जनगणना के आधार पर परिसीमन और महिला आरक्षण करना पूरी तरह अनुचित है। संवैधानिक रूप से जनगणना करवाना BJP की बस की बात नहीं है। महिलाएं वर्तमान केंद्र सरकार के प्रति आक्रोशित हैं। केंद्र सरकार सिर्फ नाम बदलने का काम करती है। सबसे ज्यादा आतंकी हमले भाजपा के राज में हुए।
भाजपा राजनीति के लिए महिलाओं की आड़ लेती है
उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग कहते हैं कि कांग्रेस पार्टी महिला आरक्षण के खिलाफ है, जबकि कांग्रेस ने महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाया, भाजपा राजनीति के लिए महिलाओं की आड़ लेती है। कांग्रेस ने ही सबसे पहले महिलाओं को सरपंच, प्रधान, जिला प्रमुख, विधायक, सांसद, प्रदेशाध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, राज्यपाल, राष्ट्रपति और लोकसभा अध्यक्ष जैसे प्रमुख पदों पर बैठाया।
ये रहे मौजूद
प्रेस वार्ता की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्क्ष सुनीता गठाला ने की। वार्ता में फतेहपुर विधायक हाकम अली खां, निवर्तमान सभापति जीवण खां, धोद प्रत्याशी जगदीश दानोदिया, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजू गोदारा, पूर्व उपजिला प्रमुख पूरण कंवर, पूर्व उपसभापति अशोक चौधरी, उर्मिला धायल, शहर अध्यक्ष राजेश सैनी भी मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2120467


