[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में बार काउंसिल चुनाव के लिए मतदान:सीकर भेजी जाएंगी मत पेटियां, 234 प्रत्याशी मैदान में डटे

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में बार काउंसिल चुनाव के लिए मतदान:सीकर भेजी जाएंगी मत पेटियां, 234 प्रत्याशी मैदान में डटे

नीमकाथाना में बार काउंसिल चुनाव के लिए मतदान:सीकर भेजी जाएंगी मत पेटियां, 234 प्रत्याशी मैदान में डटे

नीमकाथाना : नीमकाथाना में बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया जारी है। सुबह 8 बजे शुरू हुआ मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है, जो शाम 5 बजे तक चलेगा। बार संघ परिसर में अधिवक्ताओं की अच्छी-खासी भीड़ देखी जा रही है। अधिवक्ता कतारबद्ध होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान बैलेट पेपर के माध्यम से हो रहा है, जिसे मतदाता मतपेटी में डाल रहे हैं।

सीकर भेजी जाएंगी मत पेटियां

नीमकाथाना में कुल 296 अधिवक्ता मतदान के पात्र हैं। मतदान संपन्न होने के बाद सभी मतपेटियां सीकर जिला मुख्यालय भेजी जाएंगी, जहां आगे की मतगणना और परिणाम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पूरे राजस्थान में बार काउंसिल के 23 सदस्यों के चयन के लिए कुल 234 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह बना हुआ है और मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

Related Articles