लक्ष्मणगढ़: 20 दिन में ही शहरी PHC में अव्यवस्था:दूसरी पारी में 21 में से सिर्फ 4 कर्मचारी मिले मौजूद, डॉक्टर नदारद
लक्ष्मणगढ़: 20 दिन में ही शहरी PHC में अव्यवस्था:दूसरी पारी में 21 में से सिर्फ 4 कर्मचारी मिले मौजूद, डॉक्टर नदारद
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ शहर में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के उद्देश्य से इसी महीने शुरू किए गए तीन शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर (शहरी पीएचसी) महज 20 दिन में ही अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ते नजर आ रहे हैं।
सुबह 8 से 12 और शाम 5 से 7 बजे तक ओपीडी
शहर के इंदिरा आवास एसटीपी के पास स्थित अंबेडकर भवन, नवलगढ़ रोड रेलवे अंडरपास के पास बंद पड़ी सरकारी स्कूल भवन तथा जलदाय विभाग कार्यालय परिसर में संचालित इन केंद्रों पर सुबह 8 से 12 और शाम 5 से 7 बजे तक ओपीडी का समय तय है। प्रत्येक केंद्र पर एक डॉक्टर, दो नर्सिंगकर्मी, फार्मासिस्ट, एएनएम सहित कुल 7 स्टाफ की नियुक्ति की गई थी, ताकि मरीजों को निशुल्क दवाइयां, जांच और टीकाकरण जैसी सुविधाएं मिल सकें।
लेकिन मंगलवार को दूसरी पारी में 5:45 से 6:45 बजे के बीच हालात चिंताजनक मिले। तीनों केंद्रों पर एक भी डॉक्टर मौजूद नहीं था। इंदिरा आवास और नवलगढ़ रोड स्थित केंद्रों पर केवल एक-एक नर्सिंग अधिकारी मरीजों को देखता, पर्ची बनाता और दवाइयां देता मिला, जबकि जलदाय विभाग परिसर में एएनएम और फार्मासिस्ट ही सेवाएं संभाल रहे थे।
स्थिति यह रही कि तीनों केंद्रों पर कुल 21 स्टाफ में से केवल 4 कर्मचारी ही तय समय तक मौजूद मिले, जबकि 17 कर्मचारी समय से पहले ही जा चुके थे।
मामले की जांच करवाई जाएगी-बीसीएमओ
स्थानीय लोगों का कहना है कि डॉक्टरों के समय पर नहीं बैठने और स्टाफ की कमी के कारण उन्हें निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है। इस संबंध में बीसीएमओ डॉ. दिनेश कस्वां ने बताया कि वे फिलहाल अवकाश पर हैं, फिर भी मामले की जांच करवाई जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2120467


