रानोली में बाइक-ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर:महिला की मौत, दो बेटे घायल, शादी से लौटते समय हुआ हादसा
रानोली में बाइक-ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर:महिला की मौत, दो बेटे घायल, शादी से लौटते समय हुआ हादसा
रानौली : रानोली क्षेत्र में NH 52 पर गोरिया कट के पास बुधवार को एक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक और ट्रैक्टर ट्रॉली की आमने-सामने की टक्कर में महिला के दो बेटे घायल हो गए।
मृतका की पहचान अजबपुरा निवासी ममता पत्नी ताराचंद कुमावत के रूप में हुई है। वह अपने दो बेटों के साथ सीकर से एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव लौट रही थीं। इसी दौरान गोरिया कट के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली से उनकी बाइक की टक्कर हो गई।
स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी। बताया गया है कि मृतका के परिवार में इसी महीने 26 और 29 अप्रैल को दो शादियां तय थीं। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2120467


