[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ स्कूल के सामने बिजली का पोल जर्जर:दरारें पड़ी, पास में ही खेलते हैं बच्चे, हादसे का खतरा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ स्कूल के सामने बिजली का पोल जर्जर:दरारें पड़ी, पास में ही खेलते हैं बच्चे, हादसे का खतरा

लक्ष्मणगढ़ स्कूल के सामने बिजली का पोल जर्जर:दरारें पड़ी, पास में ही खेलते हैं बच्चे, हादसे का खतरा

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ नगर के वार्ड नंबर 34 स्थित राजकीय सावित्री बालिका उच्च प्राथमिक स्कूल के सामने एक क्षतिग्रस्त बिजली का पोल लोगों और स्कूली बच्चों के लिए खतरा बना हुआ है। पोल में गहरी दरारें पड़ चुकी हैं और यह कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़े हादसे की आशंका है।

स्कूल के पास ही एक मंदिर भी है, जहां दिनभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में जर्जर पोल की स्थिति लगातार दुर्घटना का खतरा पैदा कर रही है।

आसपास बच्चे खेलते है, हादसे का खतरा-टीचर

स्कूल टीचर अनवर अली ने बताया कि यह पोल लंबे समय से जर्जर हालत में है। इसके आसपास बच्चे खेलते रहते हैं, जिससे उनके लिए हमेशा खतरा बना रहता है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। शहर के जेईएन संजेश मंडीवाल ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब तक इस पोल को लेकर कोई शिकायत या सूचना प्राप्त नहीं हुई थी।

जेईएन मंडीवाल ने आश्वस्त किया कि जिन मामलों की जानकारी मिलती है, उनमें तुरंत खंभे बदलवा दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है और आज ही इसकी जांच करवाई जाएगी, जिसके बाद आवश्यकतानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles