[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गिनाणी दीवार में लीकेज से सड़क पर पानी भरा:दुकानदार बोले-कई बार नगर परिषद को बताया, समाधान की मांग की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

गिनाणी दीवार में लीकेज से सड़क पर पानी भरा:दुकानदार बोले-कई बार नगर परिषद को बताया, समाधान की मांग की

गिनाणी दीवार में लीकेज से सड़क पर पानी भरा:दुकानदार बोले-कई बार नगर परिषद को बताया, समाधान की मांग की

सरदारशहर : सरदारशहर में सोमनाथ आश्रम के आगे बनी गिनाणी की दीवार में लीकेज के कारण मुख्य सड़क पर पानी भर गया है। इससे राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या सोमनाथ आश्रम के सामने, बीहड़ बुंगली बालाजी धाम के मुख्य रास्ते और पर्यावरण सर्किल से मुख्य बाजार जाने वाली सड़क पर गंभीर रूप से देखी जा रही है। पानी जमा होने से आवाजाही बाधित हो रही है।

नगर परिषद को समस्या के बारे में कई बार बताया-दुकानदार

स्थानीय दुकानदार रामस्वरूप ने बताया कि इस समस्या को लेकर नगर परिषद को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि दीवार कमजोर होने के कारण बार-बार लीकेज होता है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि बरसात के मौसम में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है। ओवरफ्लो की स्थिति में पानी पूरे मार्ग पर फैल जाता है, जिससे स्थिति और बिगड़ जाती है।

जल्द समाधान हो जाएगा, टीम कर रही काम-आयुक्त

वहीं, नगर परिषद सरदारशहर के आयुक्त मघराज डूडी ने इस समस्या को गंभीरता से लेने की बात कही है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद की टीम समाधान के लिए कार्य कर रही है और जल्द ही इसका स्थायी हल निकाला जाएगा। फिलहाल, स्थानीय लोग इस परेशानी से जल्द राहत पाने की उम्मीद कर रहे हैं ताकि उन्हें सामान्य आवाजाही में सुविधा मिल सके।

Related Articles