पार्क में पेड़ों, लॉन और सुविधाओं की हालत खराब:आयुक्त ने सुरक्षाकर्मियों और ठेकेदारों को फटकारा, जल्द सारी व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए
पार्क में पेड़ों, लॉन और सुविधाओं की हालत खराब:आयुक्त ने सुरक्षाकर्मियों और ठेकेदारों को फटकारा, जल्द सारी व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए
चूरू : नगर परिषद के कार्यवाहक आयुक्त तहसीलदार गिरधारीलाल पारीक ने बुधवार को नाथो तालाब स्थित ग्रीन स्पेस पार्क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पार्क में कई तरह की अव्यवस्थाएं सामने आईं, जिस पर आयुक्त ने नाराजगी जताई। आयुक्त ने मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों को फटकार लगाते हुए उन्हें जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। साथ ही पार्क से जुड़े ठेकेदारों को तलब कर कार्य की वर्तमान स्थिति पर जवाब मांगा और आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए।
पेड़ों, लॉन और सुविधाओं की हालत खराब
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पार्क में लगे पेड़ों और लॉन की स्थिति संतोषजनक नहीं है। नियमित रूप से पानी नहीं दिए जाने के कारण हरियाली प्रभावित हो रही है। इसके अलावा पार्क में लगे झूले और लाइटें भी टूटी हुई पाई गईं, जिससे आने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
रोजाना सैकड़ों लोग आते हैं, जल्द सुधार के निर्देश
आयुक्त ने कहा कि पार्क में प्रतिदिन सैकड़ों लोग घूमने और समय बिताने के लिए आते हैं, ऐसे में व्यवस्थाओं का सही होना बेहद जरूरी है। उन्होंने संबंधित सभी जिम्मेदारों को अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए पाबंद किया है और जल्द ही पार्क की स्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिए हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2123213

