[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बार काउंसिल ऑफ राजस्थान चुनाव के लिए मतदान:सुबह 8 से शुरू हुई वोटिंग, मैदान में कुल 234 उम्मीदवार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुरसीकर

बार काउंसिल ऑफ राजस्थान चुनाव के लिए मतदान:सुबह 8 से शुरू हुई वोटिंग, मैदान में कुल 234 उम्मीदवार

बार काउंसिल ऑफ राजस्थान चुनाव के लिए मतदान:सुबह 8 से शुरू हुई वोटिंग, मैदान में कुल 234 उम्मीदवार

सादुलपुर : बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के सदस्यों के चुनाव के लिए बुधवार को राजगढ़ में मतदान प्रक्रिया जारी है। अभिभाषक संघ राजगढ़ के कुल 264 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक नए कोर्ट परिसर, राजगढ़ में किया जा रहा है। चुनाव को लेकर वकीलों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और सुबह से ही मतदान केंद्र पर आवाजाही बनी हुई है।

मैदान में 234 उम्मीदवार

एडवोकेट चरण सिंह के अनुसार इस चुनाव में कुल 234 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के तहत बैलेट पेपर से किया जा रहा है। मतदाता 1 से 23 के क्रम में अपनी पसंद के उम्मीदवारों को वरीयता देकर वोट डाल रहे हैं। प्रत्येक मतदाता अधिकतम 23 उम्मीदवारों का चयन कर सकता है, जिससे चुनाव प्रक्रिया और अधिक प्रतिस्पर्धी हो गई है।

महिलाओं को पहली बार आरक्षण, बढ़ा उत्साह

एडवोकेट प्रदीप कसवा ने बताया कि इस बार चुनाव में पहली बार महिलाओं को आरक्षण दिया गया है। कुल 25 सीटों में से 5 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। इस निर्णय के बाद महिला अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है और वे बड़ी संख्या में चुनाव प्रक्रिया में भाग ले रही हैं।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, मतगणना तिथि बाद में घोषित होगी

एडवोकेट भंवर सिंह भामसी ने जानकारी दी कि चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। केवल एनरोलमेंट प्राप्त अधिवक्ता ही मतदान के पात्र होंगे। मतगणना की तारीख बार काउंसिल ऑफ राजस्थान द्वारा बाद में घोषित की जाएगी, जिसके बाद परिणाम सामने आएंगे।

Related Articles