सरदारशहर के बिजरासर में टूटे पड़े बिजली के पोल:3 अप्रैल की आई आंधी से हुए क्षतिग्रस्त, किसानों को हादसे का डर
सरदारशहर के बिजरासर में टूटे पड़े बिजली के पोल:3 अप्रैल की आई आंधी से हुए क्षतिग्रस्त, किसानों को हादसे का डर
सरदारशहर : सरदारशहर उपखंड क्षेत्र के बिजरासर गांव की रोही स्थित दिखनादा फीडर के अंतर्गत 3 अप्रैल को आए आंधी तूफान से टूटे बिजली के पोल अब तक नहीं बदले गए हैं। ये पोल किसानों के खेतों में पड़े हैं, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है और किसानों में भारी नाराजगी है।
खेती के कामों के लिए किसान परेशान
किसान चूनाराम मेघवाल और पोखरराम मेघवाल ने बताया-उनके खेतों में कृषि कनेक्शन की लाइन के पोल टूटे पड़े हैं। इससे बिजली आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित है, जिससे उन्हें खेती के कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
किसानों का आरोप है कि उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को कई बार इस समस्या से अवगत कराया है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। खेतों में पड़े ये टूटे पोल न केवल बिजली आपूर्ति बाधित कर रहे हैं, बल्कि इनसे किसी बड़े हादसे की आशंका भी बनी हुई है।
आंदोलन की चेतावनी दी
किसानों ने विद्युत विभाग से जल्द से जल्द पोल बदलकर बिजली व्यवस्था सुचारु करने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करेंगे। इस संबंध में, विद्युत विभाग के एक्सईएन वीआर गोयल ने बताया कि समस्या का समाधान जल्द किया जाएगा और संबंधित एईएन व जेईएन को निर्देश दिए गए हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2122562


