हनुमानगढ़-सरदारशहर हाईवे पर बस-बाइक भिड़ंत:हरदेसर स्टैंड के पास हादसे में युवक की मौत
हनुमानगढ़-सरदारशहर हाईवे पर बस-बाइक भिड़ंत:हरदेसर स्टैंड के पास हादसे में युवक की मौत
चूरू : हनुमानगढ़-सरदारशहर हाईवे पर एक निजी बस और मोटरसाइकिल के बीच हुई भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह हादसा भानीपुरा तहसील के गांव हरदेसर बस स्टैंड के पास हुआ।
स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार से आ रही एक निजी बस ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल युवक को सरदारशहर के राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण युवक को मृत घोषित कर दिया गया।
मृतक के शव को फिलहाल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2122562


