चूरू में लेफ्टिनेंट जनरल सगत सिंह राठौड़ की प्रतिमा का अनावरण
राजेंद्र सिंह राठौड़ के जन्मदिन पर कृषि उपज मंडी में संकल्प सभा का आयोजन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर बुधवार को वीर योद्धा सगत सिंह राठौड़ की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। वहीं, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ के जन्मदिन के अवसर पर कृषि उपज मंडी में संकल्प सभा का आयोजन किया जाएगा।
इन आयोजनों को लेकर कृषि उपज मंडी में प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें विधायक हरलाल सहारण, जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, जिला महामंत्री चंद्राराम गुरी एवं अभिषेक चोटिया ने कार्यक्रम की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री सहित कई बड़े नेता रहेंगे मौजूद
विधायक हरलाल सहारण ने बताया कि 22 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला तथा सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
इसके साथ ही राजेंद्र सिंह राठौड़ के जन्मदिन पर संकल्प सभा के रूप में विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता शामिल होंगे।
स्टेडियम का नामकरण पहले ही हो चुका
जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने बताया कि हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा जिला खेल स्टेडियम का नाम सगत सिंह राठौड़ के नाम पर रखा गया है, और अब उनकी प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।
कार्यकर्ताओं ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
इस अवसर पर नेताप्रतिपक्ष विमला गढ़वाल, मंडल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, जिला मीडिया सह-संयोजक नीरज जांगिड़ सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे और कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2118740


