नायक समाज तीन सूत्री मांगों को लेकर सौंपेगा ज्ञापन
मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री व विपक्ष के नेता से मिलने का मांगा समय
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूंरू : राजस्थान नायक समाज संयुक्त समिति, जिला चूरू के बैनर तले समाज के प्रतिनिधि तीन सूत्री मांगों को लेकर राज्य सरकार व केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपेंगे। इस संबंध में समाज का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर मांग पत्र प्रस्तुत करेगा। जिला अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद नायक ने बताया कि इस हेतु संबंधित नेताओं से समय मांगा गया है।
ये हैं प्रमुख मांगें
समाज द्वारा ज्ञापन में निम्नलिखित मांगें रखी जाएंगी:
- नायक समाज को अनुसूचित जनजाति का संवैधानिक दर्जा दिलाया जाए तथा सरकारी पोर्टल पर ‘नायका’ की जगह ‘नायक’ दर्ज किया जाए।
- चूरू जिला मुख्यालय पर समाज के छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास हेतु भूमि आवंटित की जाए।
- राजस्थान में नायक समाज के लिए विकास बोर्ड/कल्याण बोर्ड की स्थापना की जाए।
समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि इन मांगों के माध्यम से नायक समाज के सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक विकास को गति मिलेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2118891


