[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जाजोद स्कूल में विधिक सेवा जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

जाजोद स्कूल में विधिक सेवा जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

छात्रों को बाल अधिकार, साइबर क्राइम की दी जानकारी, बाल विवाह-दहेज के खिलाफ दिलाई शपथ

जाजोद : ग्राम पंचायत जाजोद की राउमावि में तालुका विधिक सेवा जागरूकता समिति ने एक विधिक सेवा जागरूकता शिविर का आयोजन किया। यह शिविर राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के तत्वावधान में आयोजित किया गया। शिविर में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को बाल अधिकार, साइबर क्राइम, बाल अपराध, शिक्षा का अधिकार और श्रम कानून जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यालय के उत्सव प्रभारी विष्णु कुमार जोशी ने बताया कि इस दौरान छात्र-छात्राओं को बाल विवाह का विरोध करने और दहेज न लेने की शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमाधोपुर विधिक समिति के न्याय मित्र संतोष कुमार सैनी थे, जबकि अध्यक्षता व्याख्याता कमला सिंघड़ ने की। शिविर में एक खुला सत्र भी रखा गया, जिसमें मुरारीलाल जाट, चंपा कुमारी, विष्णु कुमार जोशी और फूल चंद कुड़ी ने अपने विचार साझा किए और विद्यार्थियों के सवालों के जवाब दिए। प्रधानाचार्य सुमन तोबडिया और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार सैनी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर महेंद्र कुमार मलिंडा, बाबूलाल मीणा, सुरेंद्र सिंह, मुकेश स्वामी, जितेंद्र कुमार, महेंद्र पालीवाल, गजानंद जाट, मोहन सिंह देवंदा, झाबरमल बुरड़क, अनीता कुमारी और गुड्डी मीणा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related Articles