सुजानगढ़ नगर परिषद आयुक्त को 29 सफाईकर्मी अनुपस्थित मिले:कचरा उठाने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली पर कवर नहीं लगाने पर लगाई फटकार
सुजानगढ़ नगर परिषद आयुक्त को 29 सफाईकर्मी अनुपस्थित मिले:कचरा उठाने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली पर कवर नहीं लगाने पर लगाई फटकार
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ नगरपरिषद के कार्यवाहक आयुक्त तहसीलदार गिरधारीलाल पारीक ने सोमवार सुबह शहर का दौरा कर सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आयुक्त पारीक सबसे पहले नया बाजार चौक पहुंचे। इस दौरान आयुक्त को 29 सफाईकर्मी अनुपस्थित मिले। जिस पर उन्होंने संबंधित सफाईकर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए। साथ ही जमादारों को शहर में जगह-जगह लगे कचरे के ढेर हटाने के निर्देश दिए।
आयुक्त के अचानक निरीक्षण व लगातार कर्मचारियों को दिए जा रहे नोटिस से नगरपरिषद के कार्मिकों में हलचल दिखाई दी। आयुक्त ग्रीन स्पेस पार्क भी पहुंचे। जहां पर कचरा संग्रहण के लिए लगे ट्रैक्टर की जांच कर सूची मांगी। जिस पर ठेकेदार 10 ट्रैक्टरों की सूची ही आयुक्त के सामने पेश कर पाए। जबकि वर्तमान में 25 ट्रैक्टरों का टेंडर किया हुआ है।
इसके अलावा आयुक्त ने ठेकेदार से डंपिंग यार्ड के ट्रैक्टरों द्वारा लगाए जाने वाले फेरों के बारे में पूछा। उन्होंने ठेकेदार को ट्रैक्टर पर कवर से कचरा ढककर ले जाने के लिए पाबंद भी किया। इस मौके पर आयुक्त के साथ सफाई निरीक्षक ओमप्रकाश, राजस्व अधिकारी मुन्नालाल मीणा मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2115712


