चूरू में कोबरा रेस्क्यू के दौरान युवक पर हमला:सांप पकड़ने वाले को अंगूठे पर डसा
चूरू में कोबरा रेस्क्यू के दौरान युवक पर हमला:सांप पकड़ने वाले को अंगूठे पर डसा
चूरू : चूरू के आसलखेड़ी गांव में एक कोबरा सांप को रेस्क्यू करने गए 38 वर्षीय युवक को सांप ने डस लिया। यह घटना सोमवार सुबह हुई, जिसके बाद युवक को इलाज के लिए डीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
चंदेलनगर निवासी सुशील कुमार ने बताया कि उन्हें सोमवार सुबह आसलखेड़ी निवासी ओमप्रकाश कड़वासरा का फोन आया था। ओमप्रकाश ने बताया कि उनके घर में एक कोबरा सांप निकला है। सूचना मिलने पर सुशील ओमप्रकाश के घर पहुंचे, जहां कोबरा कमरे में छिपा हुआ था।
हाथ के अंगूठे पर कोबरा ने डसा
सुशील कुमार ने बताया कि उन्होंने कोबरा का रेस्क्यू कर लिया था। रेस्क्यू के दौरान उन्होंने हाथों में ग्लव्स भी पहने हुए थे। इसी दौरान कोबरा सांप ने उनके हाथ के अंगूठे पर डस लिया। कुछ देर बाद सुशील को हल्की जलन महसूस हुई। इसके बाद वे ओमप्रकाश के साथ तुरंत डीबी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया।
अस्पताल में सुशील कुमार ने बताया कि वे कई वर्षों से सांपों का रेस्क्यू कर रहे हैं और अब तक 700 से अधिक सांपों को बचा चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि रेस्क्यू के बाद कोबरा सांप को बीहड़ में छोड़ दिया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2115704


