चूरू में डिवाइडर से टकराई बाइक, 3 लोग घायल:रतनगढ़ बाईपास पर हुआ हादसा, युवा कांग्रेस नेता ने पहुंचाया अस्पताल
चूरू में डिवाइडर से टकराई बाइक, 3 लोग घायल:रतनगढ़ बाईपास पर हुआ हादसा, युवा कांग्रेस नेता ने पहुंचाया अस्पताल
रतनगढ़ : चूरू में रतनगढ़ बाईपास पर रविवार देर शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार 3 लोग घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब बाइक डिवाइडर से टकरा गई। तीनों घायल रतनगढ़ से श्रीडूंगरगढ़ की ओर जा रहे थे। हादसा संगम चौराहा के पास हुआ। युवा कांग्रेस नेता रामवीर सिंह राइका ने घायलों को अपने निजी वाहन से जालान अस्पताल पहुंचाया।
जालान अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद, तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। रतनगढ़ पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई। घायलों की पहचान जेसनसर निवासी 38 वर्षीय रामनिवास, 35 वर्षीय एसबी नाथ और लूणकरणसर निवासी 30 वर्षीय रामसिंह के रूप में हुई है। तीनों का इलाज डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2115712


