[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चंवरा मैं गैस सिलेंडर फटने की घटना के बाद कई अधिकारियों एवं कंपनी की टीम पहुंची घटनास्थल का किया मौका मुआयना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चंवरा मैं गैस सिलेंडर फटने की घटना के बाद कई अधिकारियों एवं कंपनी की टीम पहुंची घटनास्थल का किया मौका मुआयना

एचपी गैस कंपनी की लापरवाही से हुआ हादसा बड़ा क्लेम देने की मांग-सुरेश मीणा की सुरपुरा राजेश खटाणा ने उठाई मांग सीएम को लिखा पत्र

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : जेपी महरानियां

चंवरा : किशोरपुरा सड़क चंवरा में शनिवार को सिलेंडर ब्लास्ट के सनसनीखेज घटनाक्रम के बाद रविवार को घटनास्थल का मौका मुवायना करने के लिए एचपीसीएल एजेंसी की अजमेर टीम के आलोक गोस्वामी और उनकी टीम मौके पर पहुंची । जहां उन्होंने रसोई गैस सिलेंडर के अलग-अलग पहलुओं पर जांच कर 70 लाख रुपए का नुक़सान मानकर एस्टीमेट तैयार कर उच्च अधिकारीयों को भेज कर अवगत कराया। इसके बाद तहसीलदार झण्डू राम कुड़ी ने भी पूरी घटना का जायजा लिया मवेशियों का डॉ मयंक के द्वारा पोस्टमार्टम किया गया ।

मौके पर उदयपुरवाटी विधायक भगवान राम सैनी ने पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिलकर संपूर्ण नुकसान का जायजा लेकर विधायक ने कहा कि मैं मेरे जीवन में इतनी भयानक घटना और ऐसा खौफनाक मंजर पहली बार देखा है । जो दिल को दहला देने वाला है ।यह भीषण दुर्घटना है हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं । राजस्थान सरकार के तहत जो भी सहायता होगी वह करवाई जाएगी । वही तहसीलदार झण्डू राम कुड़ी ने कहा कि सरकार से आपदा प्रबंधन के तहत राशि देय होगी वह उपलब्ध करवाई जाएगी । पीडब्ल्यूडी के एईन संदीप कुमार ने मौका निरीक्षण किया तथा दुर्घटना से हुए संपूर्ण नुकसान की रिपोर्ट तैयार की ।

इस दौरान सरपंच धर्मराज सैनी, पटवारी ओम सिंह सैनी, पुलिस विभाग से हैडकांस्टेबल महावीर सैनी, कांस्टेबल संजय मीणा, विजेंद्र गोठवाल, ओम प्रकाश सिरोलिया, पंकज मीणा किशोरपुरा,  दिनेश महारानियां, शिक्षाविद भीमाराम मेघवाल,महेन्द्र बड़सरा, राजेश खटाणा किशोरपुरा, सुरेंद्र कायल, कमलेश सिरोहीवाल, दिनेश महरीया, सुरेंद्र बगड़िया, रामसिंह बड़कोदिया, जगदीश खिंची, हेमराज रावत, पप्पुराम चावड़ा, डॉ बिके विश्वास सहित कई लोग मौजूद रहे ।

Related Articles