फतेहसरी–देवगांव में गूंजेगा आस्था का महाकुंभ, 21 से 29 मई तक अखंड ज्वाला महायज्ञ
फतेहसरी–देवगांव में गूंजेगा आस्था का महाकुंभ, 21 से 29 मई तक अखंड ज्वाला महायज्ञ
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : फतेहसरी–देवगांव क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। यहां 21 से 29 मई 2026 तक सम्मुख हनुमान मंदिर परिसर में श्री गुरु कृपा मारुति अखंड ज्वाला महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं।
यह महायज्ञ महंत किशोर सिंह जी महाराज के सानिध्य में संपन्न होगा, जबकि मुख्य यजमान हेमंत कुमार अग्रवाल रहेंगे। आयोजन की व्यवस्थाएं रघुवीर सिंह शेखावत की देखरेख में की जा रही हैं।
भूमि पूजन के साथ हुआ शुभारंभ
महायज्ञ का शुभारंभ ध्वजा-पताका के भूमि पूजन के साथ किया गया। इस दौरान मुख्य यजमान हेमंत अग्रवाल ने विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की मंगल शुरुआत की।
आचार्य वासुदेव शर्मा के मार्गदर्शन में अनुष्ठान
पूरे महायज्ञ को शास्त्रीय परंपरा के अनुरूप संपन्न कराने की जिम्मेदारी आचार्य वासुदेव शर्मा के मार्गदर्शन में निभाई जाएगी, जिससे आयोजन को धार्मिक गरिमा मिलेगी।
जनप्रतिनिधियों ने की सराहना
कार्यक्रम में भाजपा नेता महेश बसावतिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने आयोजन को क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा और सामाजिक समरसता का केंद्र बताया।
नौ दिन चलेगा भक्ति का प्रवाह
आयोजकों के अनुसार, नौ दिवसीय इस महायज्ञ में प्रतिदिन हवन, पूजन, भजन-कीर्तन और प्रवचन होंगे। इससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहेगा।
इस अवसर पर नीरज मारिकसर, अशोक कुमार, नीरज पारीक, मेहताब, गुमान, रतिराम सातड़ा, प्रमोद, शेर सिंह, हरिराम, सुमित, सुनील कृष्णा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
महायज्ञ को क्षेत्र में धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और आध्यात्मिक जागृति का संदेश देने वाला महत्वपूर्ण आयोजन माना जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2111854


