पिलानी में फॉरच्यूनर ने बाइक को टक्कर मारी, मौत:चिड़ावा की ओर जा रहा था, 1 महीने में चौथा बड़ा हादसा
पिलानी में फॉरच्यूनर ने बाइक को टक्कर मारी, मौत:चिड़ावा की ओर जा रहा था, 1 महीने में चौथा बड़ा हादसा
पिलानी : पिलानी में तेज रफ्तार के कारण हुए सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान चिड़ावा निवासी 53 साल के धर्मेंद्र सैनी बेटा जुगलाल के रूप में हुई है, जो वार्ड नंबर 1 श्याम मंदिर के पास रहते थे।
जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र सैनी एलआईसी का काम करते थे और किश्त संबंधी कार्य से पिलानी आए हुए थे। वे पिलानी से चिड़ावा की ओर लौट रहे थे, तभी कल्पवृक्ष अस्पताल के पास यह हादसा हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चिड़ावा की ओर से पिलानी आ रही फॉरच्यूनर गाड़ी तेज रफ्तार में थी।वहीं बाइक सवार धर्मेंद्र अपनी सही साइड पर थे। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की। फॉरच्यूनर चालक भी मौके पर रुका और घायल धर्मेंद्र को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया। हालांकि गंभीर चोटों के कारण धर्मेंद्र सैनी की जान नहीं बचाई जा सकी।
1 महीने में चौथा हादसा
बता दे कि कि चिड़ावा-पिलानी रोड का यह क्षेत्र अब हादसा संभावित क्षेत्र बनता जा रहा है। पिछले एक महीने में यह चौथी बड़ी दुर्घटना है, और सभी मामलों में बाइक सवारों की ही मौत हुई है। लगातार हो रहे हादसों के बावजूद प्रशासन द्वारा ठोस कदम न उठाए जाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2111018


