झुंझुनूं में नट-बोल्ट और पुर्जों से बनाए शेर और घोड़ा:वेस्ट-टू-वेल्थ पार्क में 12.54 करोड़ की कलाकृतियां स्वीकृति, शहर के कई स्थानों पर स्थापित
झुंझुनूं में नट-बोल्ट और पुर्जों से बनाए शेर और घोड़ा:वेस्ट-टू-वेल्थ पार्क में 12.54 करोड़ की कलाकृतियां स्वीकृति, शहर के कई स्थानों पर स्थापित
झुंझुनूं : झुंझुनूं में नगर परिषद राज्य सरकार के वेस्ट टू वेल्थ अभियान के तहत 12.54 करोड़ रुपये की स्वीकृति से शहर में पार्क और कलाकृतियां विकसित कर रही है। इसमें कबाड़ लोहे और मशीनों के पुर्जों से शेर और घोड़े की आकृतियां बनाई गई हैं। यह काम शहर के प्रमुख स्थानों पर किया गया है ताकि कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़े और शहर को क्लीन और क्रिएटिव सिटी बनाया जा सके।
झुंझुनूं शहर अब अपनी एक नई और रचनात्मक पहचान बनाने की ओर बढ़ रहा है। जिस लोहे को पहले बेकार समझकर कबाड़ में फेंक दिया जाता था, अब उसी लोहे का उपयोग शहर के पार्कों को सजाने में किया जा रहा है। यह पहल राज्य सरकार के वेस्ट टू वेल्थ अभियान के तहत नगर परिषद द्वारा की जा रही है।

12.54 करोड़ की स्वीकृति, 44 शहरों में योजना
नगर परिषद आयुक्त देवीलाल बोचलिया और एईएन रोहित जांगिड़ ने बताया कि इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य क्लीन सिटी की अवधारणा को लागू करना और लोगों को कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक करना है। प्रदेश के 44 शहरों में वेस्ट टू वेल्थ पार्क विकसित करने की बजट घोषणा में झुंझुनूं को भी शामिल किया गया है। इसके लिए 12.54 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई है।
कबाड़ से तैयार की गई कलाकृतियां
इस अभियान के तहत कारखानों और गैरेज में बेकार पड़े नट बोल्ट, स्प्रिंग, मशीनों के पुराने पुर्जों और लोहे की चादरों का उपयोग कर कलाकृतियां बनाई गई हैं। हाल ही में शहर के अलग-अलग स्थानों पर शेर और घोड़े की आकृतियां स्थापित की गई हैं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बन रही हैं।

इन स्थानों पर लगाई गई आकृतियां
कलेक्टर आवास के सामने लोहे की छोटी प्लेटों को जोड़कर घोड़े की आकृति तैयार की गई है। वहीं जिला एवं सत्र न्यायाधीश आवास के सामने नट बोल्ट और मशीनी पुर्जों से शेर की आकृति स्थापित की गई है।
आगे और स्थानों पर विस्तार की तैयारी
नगर परिषद की ओर से नेहरू पार्क, शहीद स्मारक और अन्य उद्यानों में भी ऐसी करीब एक दर्जन कलाकृतियां लगाने की तैयारी की जा रही है। इस पहल के जरिए शहर के सौंदर्यीकरण के साथ लोगों में कचरे के पुन उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2111018


