झुंझुनूं में पुलिस ने बदमाशों के 436 ठिकानों को खंगाला:60 टीमों ने 123 अपराधी पकड़े; इनामी आरोपी और तस्करों की गिरफ्तारी हुई
झुंझुनूं में पुलिस ने बदमाशों के 436 ठिकानों को खंगाला:60 टीमों ने 123 अपराधी पकड़े; इनामी आरोपी और तस्करों की गिरफ्तारी हुई
झुंझुनूं : झुंझुनूं पुलिस ने ‘एरिया डोमिनेशन’ के तहत अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। SP कावेन्द्र सिंह सागर के नेतृत्व में 60 टीमों ने कुल 436 जगहों पर छापेमारी की और हत्या के प्रयास, छेड़छाड़, चोरी और तस्करी जैसे मामलों में शामिल 123 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस अभियान में सालों से फरार चल रहे वारंटियों की भी धरपकड़ की। पुलिस ने 4 इनामी बदमाशों और महिला अत्याचार के मामलों में फरार 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर 44 अपराधियों को पकड़ा गया, जो लंबे समय से पुलिस की नजरों से बच रहे थे। हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर अपराधों में 11, जबकि सामान्य अपराधों में 15 लोगों की गिरफ्तारी हुई। अवैध शराब और हथियार रखने के आरोप में 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, शांति भंग करने वाले 22 लोगों को भी जेल भेजा गया।
देखें मौके की तस्वीरें…



10 साल से फरार चोर पकड़ा
चिड़ावा पुलिस ने चोरी के मामले में 10 साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी सुरेंद्र उर्फ नंदू (हरियाणा) को गिरफ्तार किया। साथ ही दुष्कर्म का एक पुराना आरोपी भी पकड़ा गया। उदयपुरवाटी पुलिस ने एक 4 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में साल भर से फरार 5 हजार के इनामी आरोपी बन्नाराम सैनी को दबोच लिया। नवलगढ़ पुलिस ने सरकारी अस्पताल से इंजेक्शन चोरी करने वाले आरोपी विकास सैनी को गिरफ्तार किया। खेतड़ीनगर पुलिस ने 10 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर राकेश उर्फ रॉकी और 5 हजार के इनामी रजनीश को पकड़ने में सफलता हासिल की।
पिस्टल और कट्टा बरामद
सिंघाना पुलिस और डीएसटी टीम ने कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर नवीन गुर्जर और अनिल को गिरफ्तार कर उनके पास से देशी पिस्टल, कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान 9 नए मामले दर्ज कर 9 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से भारी मात्रा में देशी शराब के पव्वे और अवैध हथकड़ शराब जब्त की गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2111018


