[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नालपुर में भक्त बाबा पूरणमल का पांच दिवसीय मेला:24 से 28 अप्रैल तक श्रद्धालुओं की उमड़ेंगी भीड़, कलश यात्रा और भव्य जागरण होगा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नालपुर में भक्त बाबा पूरणमल का पांच दिवसीय मेला:24 से 28 अप्रैल तक श्रद्धालुओं की उमड़ेंगी भीड़, कलश यात्रा और भव्य जागरण होगा

नालपुर में भक्त बाबा पूरणमल का पांच दिवसीय मेला:24 से 28 अप्रैल तक श्रद्धालुओं की उमड़ेंगी भीड़, कलश यात्रा और भव्य जागरण होगा

खेतड़ी : खेतड़ी क्षेत्र के नालपुर-बिस्सा गांव में नाथ संप्रदाय के संस्थापक गुरु गोरखनाथ के परम शिष्य भक्त पूरणमल बाबा चौरंगी नाथ महाराज का विशाल मेला 24 अप्रैल से 28 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। सह-संयोजक प्रभु दयाल ने यह जानकारी दी।

मेले की शुरुआत 24 अप्रैल को धाम के पुजारियों और भक्तों द्वारा जात की स्थापना के साथ होगी। 26 अप्रैल को सुबह नालपुर गांव से बाबा पूरणमल मंदिर तक कलश और ध्वजा यात्रा निकाली जाएगी। शाम को बाबा को चूरमा का भोग लगाया जाएगा और श्रद्धालु दर्शन करेंगे।

27 अप्रैल की रात को मंदिर प्रांगण में बाबा का भव्य जागरण आयोजित होगा। इसमें हरियाणा के लोक कलाकार जयवीर भाटी एंड पार्टी, दीपा चौधरी और डांसर भारती चौधरी अपनी प्रस्तुतियां देंगी।

मेले के अंतिम दिन, 28 अप्रैल को सुबह मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। पौराणिक विधि के अनुसार, ये कपाट पाँच दिवसीय मेले के दौरान बंद रहते हैं। कपाट खुलने के बाद, नवजात शिशुओं की माताएँ अपने बच्चों का जडूला संस्कार कराएंगी और नवविवाहित जोड़े गठजोड़े की जात देंगे। इसके बाद गोदान का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने की उम्मीद है।

Related Articles