[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

छात्राओं से भरा ऑटो पलटा, आधा दर्जन घायल; एक छात्रा सीकर रेफर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

छात्राओं से भरा ऑटो पलटा, आधा दर्जन घायल; एक छात्रा सीकर रेफर

छात्राओं से भरा ऑटो पलटा, आधा दर्जन घायल; एक छात्रा सीकर रेफर

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : विक्रम बिजारणियां

फतेहपुर : कन्या महाविद्यालय से घर लौट रही छात्राओं से भरा एक ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार करीब आधा दर्जन छात्राएं घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी छात्राओं का प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल एक छात्रा की स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए सीकर रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायल छात्राओं का स्थानीय अस्पताल में उपचार जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कन्या महाविद्यालय की छात्राएं ऑटो में सवार होकर अपने घरों की ओर जा रही थीं। इसी दौरान ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ऑटो पलटने के कारणों की जांच कर रही है तथा संबंधित तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles