25 अप्रैल तक जीवन प्रमाण पत्र जमा नहीं कराया तो रुकेगा सम्मान भत्ता
25 अप्रैल तक जीवन प्रमाण पत्र जमा नहीं कराया तो रुकेगा सम्मान भत्ता
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, झुंझुनूं ने 01 अप्रैल 1999 से पूर्व शहीद हुए सैनिकों की वीरांगनाओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। कार्यालय के कार्य क्षेत्र अंतर्गत झुंझुनूं, उदयपुरवाटी, गुढ़ागोड़जी, नवलगढ़, मंडावा एवं बिसाऊ क्षेत्रों की वीरांगनाओं को राज्य सरकार द्वारा देय सम्मान भत्ता के नियमित भुगतान के लिए वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र जमा कराना अनिवार्य किया गया है।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल अनिल पूनिया ने बताया कि जिन वीरांगनाओं को सम्मान भत्ता कार्यालय के माध्यम से दिया जा रहा है, उन्हें 25 अप्रैल तक आवश्यक दस्तावेजों सहित जीवन प्रमाण पत्र जमा कराना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा तक जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं करने पर अप्रैल 2026 माह का सम्मान भत्ता जारी नहीं किया जाएगा। कर्नल पूनिया ने सभी पात्र वीरांगनाओं से समय पर प्रक्रिया पूरी कर भत्ते का लाभ निर्बाध रूप से प्राप्त करने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2109493


