नशे के नेटवर्क में पुलिस ने लगाई सेंध:दो मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, अब और खुलेंगे राज
नशे के नेटवर्क में पुलिस ने लगाई सेंध:दो मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, अब और खुलेंगे राज
मण्डावा : मण्डावा थाना पुलिस ने नशे के काले कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अफीम तस्करी के नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ते हुए उन दो मुख्य सप्लायरों को दबोच लिया है, जो जिले में नशे की बड़ी खेप खपा रहे थे। मण्डावा थानाधिकारी रामनारायण चोयल के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई ने तस्करों के पूरे इकोसिस्टम सेंध लगा दी है।
थानाधिकारी रामनारायण चोयल ने बताया किपुलिस अब ‘बैकवर्ड लिंकेज’ खंगाल रही है। मुख्य सवाल यह है कि ये सप्लायर अफीम की इतनी बड़ी खेप कहाँ से लाते थे? पुलिस का मानना है कि इन दोनों से पूछताछ में जिले के कई और सफेदपोश तस्करों के नाम सामने आ सकते हैं। पुलिस की गिरफ्त में आए ये दोनों सप्लायर कम उम्र में ही नशे के इस बड़े कारोबार को ऑपरेट कर रहे थे। बेबीचन्द (28 वर्ष) पुत्र रामनाथ जाट, निवासी मोडसरा का बास (थाना मण्डावा) और पंकज कुमार (27 वर्ष): पुत्र नरेन्द्र कुमार जाट, निवासी भूरासर का बास थाना सदर है।
ऐसे आए पकड़ में
धनूरी थाना पुलिस ने 13 अप्रैल 2026 को एक कार्रवाई की। धनूरी पुलिस ने पंकज कुमार को 522 ग्राम अफीम और एक ईको कार के साथ पकड़ा। कड़ी पूछताछ में पंकज ने राज उगला कि उसे यह अफीम मण्डावा के बेबीचन्द ने दी थी। पुलिस ने बेबीचन्द को गिरफ्तार कर लिया।
इसी तरह सदर थाना पुलिस ने 14 अप्रैल 2026 को नरेन्द्र कुमार को 147 ग्राम अफीम के साथ पकड़ा। नरेन्द्र ने कुबूल किया कि उसको माल सप्लाई करने वाला भूरासर का बास निवासी पंकज कुमार है। मण्डावा पुलिस ने घेराबंदी कर सप्लायर पंकज कुमार को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी रामनारायण चोयल ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रहे, इनसे झुंझुनूं के बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2108815


