पशुपालक हितों के लिए सुरक्षा कवच बनी मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना, रामपुरा की विजयंता को पशुधन के लिए मिला 40 हजार रुपए बीमा क्लेम
पशुपालक हितों के लिए सुरक्षा कवच बनी मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना, रामपुरा की विजयंता को पशुधन के लिए मिला 40 हजार रुपए बीमा क्लेम
चूरू : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में पशुपालकों के हितों का संरक्षण हो रहा है तथा पशुपालन विभाग की योजनाओं से पशुपालकों को संबल मिल रहा है। इसी कड़ी में पशुपालन विभाग की मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना पशुपालक हितों के लिए एक सुरक्षा कवच का काम कर रही है। ऐसा ही उदाहरण है चूरू जिले की राजगढ़ तहसील के रामपुरा गांव निवासी विजयंता पत्नी समीर का, जिनको उनके पशुधन की असमय मृत्यु हो जाने पर 40 हजार रुपए पशु बीमा क्लेम मिला है और उनकी आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित हुई है।
विजयंता बताती हैं कि उन्होंने मुख्यमंत्री मंगल पशु बीमा योजना के तहत अपनी गाय का निःशुल्क बीमा कराया था। दुर्भाग्यवश, कुछ समय बाद उनकी गाय की अचानक बीमारी के कारण मृत्यु हो गई। यह घटना उनके परिवार के लिए बड़ा आर्थिक झटका साबित हो सकती थी, लेकिन राज्य सरकार की पशुपालक हितैषी योजना ने उन्हें संकट से उबरने का संबल दिया।
वह बताती हैं कि उनकी गाय की मृत्यु के तुरंत बाद उन्होंने पशुपालन विभाग से संपर्क किया। विभाग की संवेदनशीलता और त्वरित कार्यवाही के चलते स्थानीय पशु चिकित्सक द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया और बीमा प्रक्रिया शीघ्र पूरी हुई। इसके परिणामस्वरूप 40 हजार रुपए की पशु बीमा क्लेम की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में जमा कर दी गई।
वह बताती हैं कि इस सहायता से उन्होंने नया दुधारु पशु खरीदकर न केवल अपनी आजीविका को पुनः स्थापित किया, बल्कि अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को भी सुदृढ़ बनाया।
विजयंता ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं पशुपालन विभाग का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना पशुपालकों के लिए ‘संकट में सहारा’ सिद्ध हो रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2108815


