घर में घुसकर परिवार पर डंडों और कुल्हाड़ी से हमला:जमीनी विवाद के चलते किया था हमला, मुख्य आरोपी वडोदरा से गिरफ्तार
घर में घुसकर परिवार पर डंडों और कुल्हाड़ी से हमला:जमीनी विवाद के चलते किया था हमला, मुख्य आरोपी वडोदरा से गिरफ्तार
खेतड़ी : मेहाड़ा पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी विकास उर्फ कालू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पुलिस ने दस हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। उसे गुजरात के वडोदरा शहर से पकड़ा गया।
जमीनी विवाद में मिली थी धमकियां
थानाधिकारी राममनोहर ठोलिया ने बताया कि यह मामला 21 जुलाई को बिस्सा नालपुर निवासी कवरलाल द्वारा दर्ज कराए गए पर्चा बयान से संबंधित है। कवरलाल ने बताया था कि उनका अपने चाचा-ताऊ के लड़कों से जमीन विवाद चल रहा है, जिसके कारण उन्हें पहले भी धमकियां मिली थीं।
दीवार कूदकर घुसे, डंडों और कुल्हाड़ी से हमला
शिकायत के अनुसार, 20 जुलाई की रात करीब 10 बजे कवरलाल अपनी पत्नी नीशु देवी और बच्चों के साथ खाना खाने की तैयारी कर रहे थे। तभी विकास, जलेसिंह, विजेंद्र, रामचंद्र, मोनिका जोगी, शक्ति और दीपक घर की दीवार कूदकर अंदर आ गए। उनके हाथों में डंडे थे और रामचंद्र के पास कुल्हाड़ी थी। उन्होंने आते ही घर के गेट और जंगलों पर डंडे मारकर दरवाजे तोड़ दिए।
मरा समझकर छोड़ गए आरोपी
आरोपियों ने मकान के अंदर घुसकर कवरलाल और उनकी पत्नी पर जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में कवरलाल के शरीर पर कई जगह चोटें आईं। मारपीट के बाद आरोपी उन्हें मरा समझकर छोड़कर चले गए थे।
कई शहरों में तलाश की
मामले की गंभीरता को देखते हुए, सीआई राममनोहर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम ने आरोपियों की तलाश में व्यापक प्रयास किए। पुलिस ने तकनीकी सूचनाओं का उपयोग करते हुए रेवाड़ी, नारनौल, जयपुर, अजमेर और अहमदाबाद जैसे शहरों में लगातार तलाश की।
वडोदरा से मुख्य आरोपी गिरफ्तार
आखिरकार, टीम वडोदरा शहर पहुंची, जहां मुख्य आरोपी विकास उर्फ कालू को ग्राम दशरथ, इलाका छानी, वडोदरा शहर में पीछा कर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी पर पहले से 11 मामले दर्ज हैं। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है।
इस कार्रवाई में थानाधिकारी राममनोहर के साथ एएसआई भीमसिंह, कॉन्स्टेबल रवि कुमार और महेंद्र सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2204946


