[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में तेज कार दुकान में घुसी:बाहर खड़ी बाइकों को मारी टक्कर; पूरी घटना सीसीटीवी में कैद

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में तेज कार दुकान में घुसी:बाहर खड़ी बाइकों को मारी टक्कर; पूरी घटना सीसीटीवी में कैद

झुंझुनूं में तेज कार दुकान में घुसी:बाहर खड़ी बाइकों को मारी टक्कर; पूरी घटना सीसीटीवी में कैद

झुंझुनूं : झुंझुनूं के हाउसिंग बोर्ड इलाके में शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर दुकान में घुस गई। यह हादसा उस समय हुआ जब कार चूरू बाईपास की तरफ जा रही थी। कार ने पहले बाइक गैरेज के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों को टक्कर मारी, जिससे दुकान का शीशा टूट गया और कई बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना में कार सवार 3 से 4 युवकों को मामूली चोटें आईं, जबकि कोई जनहानि नहीं हुई।

तेज रफ्तार में कार, चालक ने खोया संतुलन

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार एक हुंडई कार तेज गति में आ रही थी। अचानक चालक का संतुलन बिगड़ा और कार लहराते हुए सीधे दुकान की ओर बढ़ गई। इसके बाद कार बाइक गैरेज के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों से टकरा गई।

टक्कर से टूटा शीशा, कई बाइकें क्षतिग्रस्त

टक्कर इतनी तेज थी कि दुकान का शीशा टूट गया। बाहर खड़ी दो से तीन मोटरसाइकिलों को भारी नुकसान हुआ। मौके पर आसपास के लोगों ने तुरंत स्थिति संभाली।

एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्डिंग में कार तेजी से दुकान की तरफ आई।
एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्डिंग में कार तेजी से दुकान की तरफ आई।
एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्डिंग में कार तेजी से दुकान की तरफ आई।

​CCTV में दिखी कार की रफ्तार

​यह पूरी घटना पास के एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। वीडियो में दिख रहा है कि कार कितनी तेजी से दुकान की तरफ आई। अगर उस समय वहां कोई व्यक्ति खड़ा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

कार में लगभग 4 युवक थे, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं।
कार में लगभग 4 युवक थे, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं।

​ ​कार सवार सुरक्षित

कार में 3-4 युवक सवार थे, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। कार और बाइकों को काफी नुकसान पहुंचा है, लेकिन कोई जनहानि नहीं होने से सभी ने राहत की सांस ली।

Related Articles