[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जनगणना कार्य में लापरवाही पर 5 प्रगणकों को नोटिस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

जनगणना कार्य में लापरवाही पर 5 प्रगणकों को नोटिस

जनगणना कार्य में लापरवाही पर 5 प्रगणकों को नोटिस

सीकर : जिला कलक्टर आशीष मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत चल रहे मकानसूचीकरण एवं मकान गणना कार्य की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण कर डेटा का सत्यापन सुनिश्चित करने और निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान कम प्रगति और लापरवाही पाए जाने पर सीकर नगर परिषद के रमेशचंद यादव, मनीषा, सज्जन कुमार वर्मा, आर्यन पंवार तथा दांतारामगढ़ के भगवान सहाय देवदूत को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। कलक्टर ने कहा कि डेटा संकलन में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मकानसूचीकरण कार्य पूरा करने के लिए अब केवल सात दिन शेष हैं।

Related Articles