[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में विनोद कुमार के परिजन धरने पर बैठे:बैंककर्मियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े, शव का नहीं होने दिया पोस्टमार्टम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में विनोद कुमार के परिजन धरने पर बैठे:बैंककर्मियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े, शव का नहीं होने दिया पोस्टमार्टम

चिड़ावा में विनोद कुमार के परिजन धरने पर बैठे:बैंककर्मियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े, शव का नहीं होने दिया पोस्टमार्टम

चिड़ावा : चिड़ावा में डेयरी संचालक विनोद पूनिया की आत्महत्या के मामले में परिजनों और ग्रामीणों ने धरना शुरू कर दिया है। परिजन और ग्रामीण एचडीएफसी बैंक के सामने धरने पर बैठे हैं। बैंक ऋण के दबाव के चलते विनोद पूनिया ने कथित तौर पर आत्महत्या की थी। उनका शव अभी भी उप जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा हुआ है। ग्रामीण मांग पूरी होने तक पोस्टमार्टम नहीं कराने पर अड़े हैं।

प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने बैंक प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बैंक कर्मियों द्वारा ऋण वसूली के नाम पर विनोद पूनिया को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्हें घर जाकर मकान सीज करने और जमीन कुर्क करने की धमकियां दी जा रही थीं, जिससे परेशान होकर उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।

ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि मृतक विनोद पूनिया ने अपने सुसाइड नोट में बैंक के दबाव का जिक्र किया है। परिजनों की मुख्य मांग है कि बैंक मैनेजर और दोषी कर्मियों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया जाए।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक दोषियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता, तब तक बैंक के सामने उनका धरना जारी रहेगा। एसडीएम डॉ. नरेश सोनी, तहसीलदार रामकुमार पूनिया, प्रशिक्षु आरपीएस अंबिका और सुलताना सीआई रविंद्र कुमार सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।

इस विरोध प्रदर्शन के चलते बैंक के मुख्य द्वार पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे बैंक का कामकाज भी प्रभावित हुआ है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। वहीं, पूरे मामले में एचडीएफसी बैंक के अधिकारी कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं।

Related Articles