[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर प्रीमियर लीग रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन: साहिल 11 झुंझुनूं बनी विजेता, 51 हजार रुपए नकद और ट्रॉफी जीती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर प्रीमियर लीग रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन: साहिल 11 झुंझुनूं बनी विजेता, 51 हजार रुपए नकद और ट्रॉफी जीती

प्रतियोगिता में 48 टीमों ने लिया भाग, श्री मेटालिक्स लिमिटेड उपविजेता, इकराम मलसीसर मैन ऑफ द सीरीज बने

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड क्षेत्र के जसरापुर गांव स्थित शहीद भीम सिंह शौर्य चक्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जसरापुर के पंडित सच्चिदानंद जोशी स्टेडियम में आयोजक शिवकुमार सुरेलिया की देखरेख में चल रही जसरापुर प्रीमियर लीग फर्स्ट सीजन रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का समारोहपूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में कुल 48 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला श्री मेटालिक्स लिमिटेड और साहिल 11 झुंझुनूं के बीच खेला गया।

फाइनल मैच का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ किया गया। मुकाबले में श्री मेटालिक्स लिमिटेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 4 विकेट पर 82 रन बनाए। जवाब में साहिल 11 झुंझुनूं ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 5.5 ओवर में 1 विकेट पर 86 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिवकुमार सुरेलिया मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का सबसे बड़ा मंच है। उन्होंने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथियों में झंडूराम गुर्जर, विकास शर्मा, विवेक शर्मा, छगनलाल शर्मा, रामचंद्र गुर्जर, सावतराम जांगिड़, रामाकांत पुजारी, आशीष केडिया, चुनीलाल चनेजा, राजेश जलन्द्रा, महेंद्र सिंह शेखावत, राकेश गुप्ता, रामचंद्र गुर्जर (पंच), सुरेश चंद्र चेजारा, सांवतराम जांगिड़ मौजूद रहे।

फाइनल मुकाबले में साहिल 11 झुंझुनूं ने श्री मेटालिक्स लिमिटेड को हराकर खिताब अपने नाम किया।

समापन अवसर पर विजेता टीम साहिल 11 झुंझुनूं को 51 हजार रुपये नगद एवं ट्रॉफी प्रदान की गई तथा खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। उपविजेता टीम श्री मेटालिक्स लिमिटेड को 25 हजार रुपये नगद, ट्रॉफी एवं खिलाड़ियों को सिल्वर मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार साहिल 11 झुंझुनूं के जमशेद को दिया गया। मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार श्री मेटालिक्स लिमिटेड के इकराम मलसीसर को सीरीज में 281 रन बनाने पर दिया गया। बेस्ट बॉलर का पुरस्कार अंकित कुमार बंटी (नरहड़) को दिया गया, जबकि बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार इकराम मलसीसर को प्रदान किया गया। मैच में निर्णायक की भूमिका सोहेल बड़ाऊ एवं अकरम बड़ाऊ ने निभाई।

मौजूद रहे: शंकर लाल बोहरा, सुरेश सैनी, सुरेश भांडोरिया, सुमेर कुमावत, रुडमल कुमावत, ओमप्रकाश सिराधना, सतपाल छाबड़ी, अशोक गुर्जर, सुंदरलाल सेडुका, रघुवीर छाबड़ी, जगदीश मेघवाल, सुरेन्द्र कुमावत, धर्मा पावटा, जितेन्द्र कुमावत, उमराव सिंह दोराता, सुनीत धानोता, शंकर कुमावत सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles