[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिराना में नालियां अवरुद्ध, सड़कों पर जलभराव:नियमित सफाई का अभाव, लोग बोले- प्रशासन जल्द समाधान करें

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिराना में नालियां अवरुद्ध, सड़कों पर जलभराव:नियमित सफाई का अभाव, लोग बोले- प्रशासन जल्द समाधान करें

चिराना में नालियां अवरुद्ध, सड़कों पर जलभराव:नियमित सफाई का अभाव, लोग बोले- प्रशासन जल्द समाधान करें

चिराना : चिराना में सफाई व्यवस्था नियमित नहीं होने से लोग परेशान है। जलभराव और कचरा जमा होने से लोगों को परेशानी हो रही है। पानी की निकासी नहीं होने से नालियां अवरुद्ध होने के कारण हजारों लीटर गंदा पानी सड़कों पर भर रहा है। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सरकारी अस्पताल के मुख्य द्वार पर भी कचरा और गंदा पानी जमा हो जाता है। यह बाजार का मुख्य रास्ता होने के कारण रास्ता अवरुद्ध हो जाता है। सुबह के समय स्कूली बच्चों, कर्मचारियों और अन्य ग्रामीणों को इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है।

फिलहाल पंचायत के पास सफाई कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया का कोई आदेश नहीं है। हालांकि नवलगढ़ विकास अधिकारी ने बताया है कि पंचायत अपने स्तर पर सफाई कार्य करवा सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से निरंतर सफाई कार्य सुनिश्चित करने की मांग की है ताकि इस समस्या का समाधान हो सके।

Related Articles