अवैध देसी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार:तारानगर रोड से पकड़ा, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज
अवैध देसी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार:तारानगर रोड से पकड़ा, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज
राजगढ़ : चूरू जिले की राजगढ़ पुलिस ने एक युवक को अवैध देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 16 अप्रैल को राजगढ़ थाना टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर तारानगर रोड पर एक संदिग्ध युवक को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से एक अवैध देसी पिस्टल बरामद हुई। पुलिस द्वारा पूछताछ में युवक कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज नहीं दे सका। जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान अक्षयसिंह (24) निवासी न्यांगली (राजगढ़) के रूप में बताई। उसके खिलाफ राजगढ़ थाने में आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब बरामद पिस्टल के स्रोत और आरोपी के संभावित आपराधिक नेटवर्क की गहन पड़ताल कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2109106
