उप कारागृह में बंदियों के लिए वाटर कूलर स्थापित:एमएनपी जालान सेवा ट्रस्ट ने भीषण गर्मी में की व्यवस्था
उप कारागृह में बंदियों के लिए वाटर कूलर स्थापित:एमएनपी जालान सेवा ट्रस्ट ने भीषण गर्मी में की व्यवस्था
चूरू : चूरू के उप कारागृह में बंदियों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था हेतु एक वाटर कूलर स्थापित किया गया है। एमएनपी जालान सेवा ट्रस्ट कोलकाता ने गर्मी के मौसम को देखते हुए यह पहल की है। इस वाटर कूलर की लागत 40 हजार रुपए बताई गई है।
इस वाटर कूलर का शुभारंभ रतनगढ़ थानाधिकारी गौरव खिड़िया और पूर्व पालिकाध्यक्ष संतोष इंदौरिया ने किया। यह वाटर कूलर सुरेश कुमार मुरारका और गौरीशंकर जालान की प्रेरणा से प्रदान किया गया है।
शुभारंभ के अवसर पर वक्ताओं ने इस कार्य को ‘पुनीत’ बताया। उन्होंने कहा कि धन का सदुपयोग सेवा कार्यों में होता है और भीषण गर्मी में ठंडा पानी उपलब्ध कराना एक पुण्य का कार्य है। इस वाटर कूलर से अब जेल के बंदियों को ठंडा पानी मिल सकेगा।
जेलर विजेंद्रसिंह ने इस अवसर पर उपस्थित सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सुरेश कुमार मुरारका, गौरीशंकर जालान, सज्जन सराफ, रामकिशन गौरीसरिया, सुनील जालान, पंकज धानुका, राकेश शर्मा, अनिल स्वामी, शीशराम सैनी और भगवती सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2109106
