[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर प्रीमियर लीग रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता: 10वें दिन तीन मुकाबले, बड़ाऊ 11 सेमीफाइनल में और श्री मेटालिक्स फाइनल में पहुंची


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर प्रीमियर लीग रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता: 10वें दिन तीन मुकाबले, बड़ाऊ 11 सेमीफाइनल में और श्री मेटालिक्स फाइनल में पहुंची

जसरापुर प्रीमियर लीग रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता: 10वें दिन तीन मुकाबले, बड़ाऊ 11 सेमीफाइनल में और श्री मेटालिक्स फाइनल में पहुंची

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : खेतड़ी जसरापुर गांव स्थित शहीद भीम सिंह शौर्य चक्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जसरापुर के पंडित सच्चिदानंद जोशी स्टेडियम में आयोजक शिवकुमार सुरेलिया की देखरेख में चल रही जसरापुर प्रीमियर लीग फर्स्ट सीजन रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के 10वें दिन तीन मुकाबले खेले गए। मुकाबले रोमांचक रहे, जिसमें बड़ाऊ 11 सेमीफाइनल में पहुंची, जबकि श्री मेटालिक्स लिमिटेड ने फाइनल में जगह बनाई।आयोजक शिवकुमार सुरेलिया ने बताया कि पहले मैच में क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बड़ाऊ 11 और खेतड़ी के बीच खेला गया। बड़ाऊ 11 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 5 विकेट पर 128 रन बनाए। जवाब में खेतड़ी की टीम 8 ओवर में 2 विकेट पर 108 रन ही बना सकी और बड़ाऊ 11 ने 20 रनों से जीत हासिल की।

दूसरे मैच में सेमीफाइनल मुकाबले में बड़ाऊ 11 और श्री मेटालिक्स लिमिटेड आमने-सामने रहे। बड़ाऊ 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 4 विकेट पर 93 रन बनाए। जवाब में श्री मेटालिक्स लिमिटेड ने 6.3 ओवर में 1 विकेट पर 97 रन बनाकर 9 विकेट से जीत दर्ज की और फाइनल में प्रवेश किया। इस मुकाबले में इकराम मलसीसर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नरहड़ और हांसलसर के बीच मैच खेला गया। नरहड़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 5 विकेट पर 58 रन बनाए। जवाब में हांसलसर की टीम 6.3 ओवर में 37 रन पर ऑलआउट हो गई और नरहड़ ने 21 रनों से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।शिवकुमार सुरेलिया ने बताया कि सेमीफाइनल का अंतिम मुकाबला नरहड़ और झुंझुनूं के बीच खेला जाएगा। जो टीम इस मुकाबले में जीत हासिल करेगी, वह फाइनल में श्री मेटालिक्स लिमिटेड से भिड़ेगी।उपप्रधानाचार्य बाबूलाल जांगिड़, राजेश काजला, छगनलाल शर्मा, देवी जय योगी, सतपाल छावड़ी, अशोक चनेजा, संजय जांगिड़, सुरेश सैनी, हनीफ चोपदार, जितेंद्र कुमावत, राजेश जलेन्द्रा सहित अनेक लोग।

Related Articles