[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुन्दरदास धाम में नागा संत की पुण्यतिथि पर आयोजन:गाडराटा पंचायत में आज विशाल जागरण, कल हवन-भंडारा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

सुन्दरदास धाम में नागा संत की पुण्यतिथि पर आयोजन:गाडराटा पंचायत में आज विशाल जागरण, कल हवन-भंडारा

सुन्दरदास धाम में नागा संत की पुण्यतिथि पर आयोजन:गाडराटा पंचायत में आज विशाल जागरण, कल हवन-भंडारा

बबाई : बबाई उपतहसील की गाडराटा पंचायत स्थित सुन्दरदास धाम में नागा संत चंचल नाथ की पुण्यतिथि पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन शुरू हो गए हैं। सुन्दरदास धाम के पुजारी अजित सिंह निर्वाण ने बताया कि इन आयोजनों में आज 17 अप्रैल को विशाल जागरण संध्या होगी, जबकि 18 अप्रैल को हवन और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

आयोजन के लिए मंदिर परिसर और समाधि स्थल को भव्य तरीके से सजाया गया है। आज सुबह से ही सुन्दरदास बाबा की तपोस्थली पर विभिन्न क्षेत्रों से संतों का आगमन शुरू हो गया है।

पुजारी के अनुसार, जागरण में आशु कवि परमानंद शर्मा (झगडोली, जिला महेंद्रगढ़, हरियाणा), कवि दुलीचंद शर्मा (पांचू खरखड़ा), महंत गोपालदास (पुरघोडा धाम, बबाई), दानाराम सैनी, सत्यनारायण शर्मा, झाबरमल शर्मा और सुरेश शास्त्री सहित कई भजन गायक अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

18 अप्रैल को बाबा के समाधि स्थल पर संतों द्वारा पूजा-अर्चना और हवन किया जाएगा। इसके बाद विशाल भंडारा शुरू होगा, जो पूरे दिन चलेगा, दोपहर बाद संतों की विदाई होगी।

Related Articles