[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्री शिव कृष्ण गोशाला में मेडिकल स्टोर कक्ष व चारा भण्डार का हुआ शुभारंभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

श्री शिव कृष्ण गोशाला में मेडिकल स्टोर कक्ष व चारा भण्डार का हुआ शुभारंभ

संत गुलाबनाथ महाराज, संत कैलाश नाथ जी महाराज, संत मनसा गीर महाराज (मोनी बाबा) के सान्निध्य में संपन्न हुआ धार्मिक कार्यक्रम

बीदासर : क्षेत्र की नोखा रोड़ स्थित बिजली बोर्ड के पास श्री शिव कृष्ण गौशाला में स्टोर रूम एवं चारा भण्डार मे टीन शेट और गेट व मेडिकल कक्ष का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे संत गुलाबनाथ महाराज, संत कैलाश नाथ महाराज, संत मनसा गीर महाराज ( मोनी बाबा ) के सान्निध्य में संपन्न हुआ। संतों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर नव निर्मित स्टोर एवं मेडिकल कक्ष व चारा भण्डार का विधिवत लोकार्पण किया।

संत कैलाश नाथ महाराज व गुलाब नाथ महाराज ने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति, आस्था और परंपरा का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि गौमाता केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि मानव जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी और पूजनीय है गौशाला समिति अध्यक्ष राजकुमार राठी ने बताया कि चारा भण्डार मे टीन शेट और गेट का निर्माण कार्य क्षेत्र के भामाशाह जेएम सेठिया चैरिटेबल ट्रस्ट श्री सेवा सदन बीदासर कोलकता व मेडिकल स्टोर कक्ष का निर्माण गौभक्त ओमसिंह, दिनेश सिंह नन्दु सिंह सुपुत्र श्रवण सिंह सेवड़ ( राजपुरोहित ) का विशेष सहयोग से गौशाला परिसर में निर्माण कार्य कर करवाया गया है तथा क्षेत्र के सभी के सहयोग से यह महत्वपूर्ण कार्य संभव हो पाया है। राठी ने भामाशाहों का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया कार्यक्रम के अंत में गोशाला समिति द्वारा सभी अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया तथा गौसेवा के इस पावन कार्य को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर गौशाला अध्यक्ष राजकुमार राठी, सीताराम नाई, चंपालाल भोभरिया, गिरधारी राजपुरोहित प्रहलाद सिंह राजपुरोहित, एडवोकेट रजतराज शर्मा, भंवरलाल मारोठिया, बसन्ती स्वामी, चंपालाल सुथार सहित अनेक गौ भक्त उपस्थित रहे

Related Articles