[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रक्तदान शिविर के माध्यम से पूर्व जिला प्रमुख ढाका को याद किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

रक्तदान शिविर के माध्यम से पूर्व जिला प्रमुख ढाका को याद किया

रक्तदान शिविर के माध्यम से पूर्व जिला प्रमुख ढाका को याद किया

सुजानगढ़ : रामदेव ढाका स्मृति प्रन्यास की ओर से शुक्रवार को सुजानगढ़ के लायन्स चेरिटेबल ब्लड सेंटर में चूरू के पूर्व जिला प्रमुख रहे दिवंगत रामदेव ढाका की स्मृति में उनकी दसवीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। राष्ट्रीय जाट महासभा , राजस्थान और बाल भारती इंटरनल स्कूल के सहयोग से आयोजित इस शिविर में सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक लगभग पचास लोगों ने रक्तदान किया। शिविर संयोजक डॉ.घनश्याम नाथ कच्छावा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत में दिवंगत ढाका की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। प्रन्यास के अध्यक्ष अध्यक्ष विद्याधर पारीक ने आयोजकीय पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला।

शिविर का शुभारंभ सहकारी प्रबंध संस्थान जयपुर के निदेशक डॉ. किशोर कुमार, डॉ. सत्यनारायण बजाज, आईएमए के अध्यक्ष डॉ. सत्यनारायण जांगिड़, राष्ट्रीय जाट महासभा प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र कीलक और बाल भारती इंटरनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निदेशक नोपाराम मंडा थे। उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सरोज कुमार छाबड़ा ने की।

तनसुखराय रामपुरिया, एडवोकेट हेमन्त कुमार शर्मा, संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष गिरधारीलाल बुगालिया, केमिस्ट एसोसिएशन के सचिव सुमनेश शर्मा, किशोर सेन , अरविंद सोनी, प्रेम जोशी और रघुवीर ढाका ने भी विचार व्यक्त किये। आगन्तुको और रक्तदाताओं का स्वागत शोभासर के भागीरथ ढाका, परमेश्वर ढाका, रामनिवास ढाका, विनोद ढाका, रिछपाल सहारण, ताराचंद डूकिया, एडवोकेट प्रियांशी ढाका, राजेश बिहारी, अर्जुन सियोता, भंवरलाल बिजारणियां, सुनीता प्रजापत, भंवरलाल गिलाण, हरीश ढाका, सुनीता बेनीवाल, इंद्रा ढाका, मंयक त्रिवेदी, राकेश पारीक आदि ने किया। रक्तदाताओं का रक्तदान के पश्चात् सम्मान भी किया गया।

Related Articles