बेटी को घोड़ी पर बैठाकर निकाली बिंदोरी, समानता का दिया संदेश
बेटी को घोड़ी पर बैठाकर निकाली बिंदोरी, समानता का दिया संदेश
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : किशोर कुमार
बागोली : क्षेत्र के ग्राम पंचायत जहाज के शेराला ढाणी में एक अनोखी और प्रेरणादायक पहल देखने को मिली, जहां धनाराम सैनी ने अपनी बेटी को घोड़ी पर बैठाकर गाजे-बाजे के साथ बिंदोरी निकाली। इस आयोजन ने गांव में बेटी-बेटा समानता का मजबूत संदेश दिया।
बिंदोरी के दौरान पूरे गांव में उत्साह का माहौल रहा। ढोल-नगाड़ों और संगीत के बीच निकली इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और बेटी का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर धनाराम सैनी ने कहा कि उन्होंने कभी भी बेटे और बेटी में भेदभाव नहीं किया और दोनों को समान अधिकार दिए हैं। उन्होंने बताया कि समाज में बेटियों को भी बराबरी का दर्जा मिलना चाहिए और इसी सोच के साथ उन्होंने यह पहल की है।
कार्यक्रम में तेजपाल सैनी, पप्पू सैनी, राजेश सैनी, विकास सैनी, विनोद सैनी, मनीष नेवरी सहित लड़की के दादा कजोड़ मल सैनी और बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित रहे। यह पहल समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने वाली मिसाल बनकर सामने आई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2107105


