हमीदा बेगम पूर्व राज्य मंत्री ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की चर्चा
हमीदा बेगम पूर्व राज्य मंत्री ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की चर्चा
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चुरु : जिला मुख्यालय पर पूर्व राज्य मंत्री हमीदा बेगम पुर्व विधायक चुरु , जयपुर से अपने निजी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चूरू पहुंची काफी संख्या में कांग्रेस कार्य करता उनसे मिलने के लिए निज निवास पहुंचे । और आपसे चूरू विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों और आज के राजनीतिक पर चर्चाएं की आपने कहा कांग्रेस हमारा परिवार है कांग्रेस में अच्छे भी हैं और बुरे भी लेकिन शीर्ष । नेतृत्व पार्टी के हाई कमान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी सर्वोपरि है। लेकिन हम चाहते हैं कि हमारे यहां चूरू से कांग्रेस मजबूत हो और विजय हो लेकिन चूरू की जमीन से जुड़ा हुआ व्यक्ति ही चुनाव लड़े और प्रतिनिधित्व करें।
चूरू की जनता बाहरी उम्मीदवार को जिताना पसंद नहीं करती। इसीलिए चूरू 35 साल से हार का सामना करती आ रही है। 80/90/हजार वोट तो कांग्रेस पार्टी को नाम से ही मिलते हैं। हार जीत के जो वोट होते हैं वह विकास के नाम पर और काम के नाम पर मिलते हैं। और आपका व्यवहार आम जनता के साथ कैसा है इसी के आधार पर लोग आपको वोट देते हैं। अगर खिड़की से खरीद कर टिकट लाकर कोई जितना चाहे तो वह कभी जीत नहीं पाता क्योंकि उस व्यक्ति का व्यवहार मायने रखता है।
आपका व्यवहार अच्छा है तभी लोग आपको पसंद करेंगे अन्यथा रुपए पैसों से कुछ ही लोग होते हैं जो आपकी ज़ी हजूरी करते हैं। फिर आप अगर उन्हें इग्नोर करते हैं तो वह पार्टी चेंज करते हुए भी देर नहीं करते। हमें कांग्रेस को मजबूत करना होगा तभी हमारे यहां पर विकास की गंगा बहेगी अन्यथा 35- 40 साल से जैसा चूरू पहले था। आज भी वैसा ही नजर आता है। अगर विकास हो भी रहा है तो सही तरीके से नहीं हो रहा। चाहे ओवरब्रिज हो या हाई-वे, हॉस्पिटलों की हालत खस्ता है। बिजली-पानी की समस्याएं वैसे ही बनी हुई है। बाहरी कालोनियां जो नई बनी है। उन्हें शहर की मुख्य सड़कों से जोड़ा नहीं गया है।
समस्याएं काफी हैं आमजन -आवाज भी उठाती है। लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। आज अधिकारी अपने मनमर्जी करते हैं आम जनता ऑफिस में चक्कर काटती रहती है। लेकिन उनके काम समय पर नहीं होते। खुद की पहचान के लिए पार्टी में बड़े-बड़े पद लिए हुए । हमारे यहां पर नेता खूब मिल जाएंगे लेकिन जनता की समस्याओं के लिए उनकी राजनीति में कोई जगह नहीं है। हमें आम जनता से जुड़ना होगा उनकी आवाज उठाने के लिए लड़ना होगा। तभी विकास होगा।और हमें दूरदर्शी सोच के साथ चलना होगा। तभी यहां से कांग्रेस मजबूत होगी और विजय होगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2107105


